नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की गुपचुप शादी के बाद रोम से हनीमृन मनाकर देश वापस आ चुके हैं। आपको बता दें कि लंबे अफेयर में रहने के बाद दोनों ने इटली में शादी कर ली और हनीमून के लिए रोम चले गए।
अब शादी के बाद दोनों कपल इंडिया वापस आ चुका है। Virat Kohli-अनुष्का के हनीमून की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है।
इससे पहले Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी की। हालांकि, ये शादी बेहद गुपचुप तरीक से हुई लेकिन अब दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिसंबर यानि आज और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। इसी वजह से दोनों आज विराट के घर यानि अनुष्का के ससुराल में रुके हुए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का अभी विराट के दिल्ली वाले घर में रुकी हुई हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपको झटका लग सकता है। दरअसल, खबर के मुताबिक, विराट कोहली अपने हनीमुन के वक्त बीमार पड़ गए थे।
खबरों के मुताबिक, हनीमून के वक्त विराट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनकी तबीयत इतनी ज्यादा खबार हो गई थी कि उन्हें हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। लेकिन क्योंकि वो देश वापस लौट आए हैं तो कहा जा सकता है कि सब कुछ ठीक है। विराट की तबीयत खराब होने की वजह रोम का ठंड भरा मौसम बताया जा रहा है, उन्होंने वहां खुले में लेट नाइट पार्टी की जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। हम इस खबर की पुष्टी नहीं कर रहे हैं। क्योंकि, यह जानकारी हमें सूत्रों से पता चली है। इस बात की सच्चाई सभी तक सामने नहीं आई है।
place ads here

0 comments :