गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में भगवा का ही परचम लहरा रहा है. मौजूदा रुझानों में गुजरात की Maninagar विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है.
मणिनगर सीट गुजरात में बेहद खास है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान हमेशा ही इस सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं. मोदी 2002 से 2012 तक लगातार तीन बार इस सीट से विजयी रहे हें
देश की बागडोर संभालने के बाद पीएम मोदी ने उपचुनाव में इस सीट से सुरेशभाई धनजीभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था. सुरेशभाई पटेल ने भी पिछले चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज की थी.इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने सुरेश भाई पटेल को ही मैदान में उतारा है. 1990 से भाजपा के कब्जे वाली और फिर पीएम मोदी की सीट के भाजपा के ही खाते में आने की पूरी संभावना जताई जा रही है. सुरेश भाई ने यहाँ से 115,619 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है सुरेश भाई शुरू से ही हजारो मतों से आगे चल रहे थे
place ads here

0 comments :