Tuesday, 24 October 2017

मोदी के गढ़ गुजरात में राहुल गाँधी की रैली, उमड़ा चौंकाने वाला जन सैलाब…

loading...
healthpatrika.com     October 24, 2017    

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ माने जाने वाले गुजरात में Rahul Gandhi को लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है. सोमवार को गांधीनगर में हुई राहुल और अल्पेश ठाकोर की रैली को जबरदस्त जन समर्थन मिला. यह पहला मौका था जब गुजरात में राहुल की रैली में इतनी बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी हो. इसके पहले राहुल ने बिहार, उत्तर प्रदेश में भी चुनाव प्रचार किया, लेकिन उनकी किसी भी रैली में इतनी भारी भीड़ नहीं उमड़ी थी.
आपको बता दे कि गुजरात में बीजेपी के खिलाफ पाटीदारों ने आंदोलन छेड़ रखा है. वहीं, कई स्थानीय नेता कांग्रेस के साथ आ चुके हैं. जिस कारण गुजरात में कांग्रेस का जन समर्थन बढ़ता नज़र आ रहा है.रैली में Rahul Gandhi नोटबंदी, जीएसटी और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं. उन्होंने गांधीनगर की रैली में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया.
उधर, हार्दिक पटेल के भी खुलेतौर पर कांग्रेस को समर्थन देने की कयास लगाईं जा रही है. राहुल और हार्दिक के मुलाक़ात के कुछ फुटेज भी हाल ही में सामने आए थे और दोनों नेता एक दूसरे को ट्विटर के जरिए समर्थन दे रहे हैं.भाजपा में शामिल हुए पाटीदार आंदोलन के नेता भी अब पार्टी से किनारा कर रहे हैं. 15 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए पाटीदार नेता निखिल सवाणी ने भी भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है.हाल ही में पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने भाजपा पर यह आरोप लगाया था कि उन्हें एक करोड़ रूपए देकर भाजपा में शामिल होने कहा गया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा पाटीदारों की खरीद फरोख्त कर रही है.
भाजपा भी अपने गढ़ को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. आने वाले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता गुजरात में रैली करने वाले हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात का वोट किसकी झोली में जाता है.
place ads here

loading...

0 comments :

© 2011-2014 AajTak Times. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.