Wednesday, 18 October 2017

निर्मला सीतारमण आज से अंडमान दौरे पर, सैनिकों के साथ मनाएंगी दिवाली

loading...
healthpatrika.com     October 18, 2017    

रक्षा मंत्री Nirmala-Sitharaman अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में तीनों सेनाओं की कमान के साथ दिवाली मनाएंगी. सीतारमण गुरुवार यानि आज से दो दिन के दौरे पर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह जाएंगी. इस दौरान वह इसकी संचालन तैयारियों और संबंधित मुद्दों की समीक्षा करेंगी.रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘कमान के पहले दौरे में वह सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगी और दो दिन में विभिन्न समारोहों के दौरान उनके परिजन से बातचीत करेंगी.’’ इसने कहा कि सीतारमण कमान के संचालन इलाके और कार निकोबार वायुसेना स्टेशन भी जाएंगी.अंडमान-निकोबार कमान भारत का एकमात्र तीनों सेवाओं का कमान है. सीतारमण सेल्युलर जेल में स्वतंत्र ज्योति और कार निकोबार में सूनामी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगी.
place ads here

loading...

0 comments :

© 2011-2014 AajTak Times. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.