Thursday, 12 October 2017

कश्मीर में 2 आतंकियों को ढेर कर शहीद हुए बिहार के लाल ने की थी बिना दहेज की शादी....

loading...
healthpatrika.com     October 12, 2017    


जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में बुधवार को हुए आतंकी हमले में इंडियन एयरफोर्स फोर्स के 2 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में एक नीलेश नयन भागलपुर के रहने वाले थे। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पूरे बिहार में शोक की लहर फैल गई है। आतंवादियों से लड़ते-लड़ते देश के लिए शहीद होने वाले बिहार के लाल ने बिना दहेज की शादी की थी। उन्होंने 2015 में अंतरजातीय शादी की थी। वो अपनी पत्नी के साथ चंड़ीगढ़ में रहते थें। उनकी 14 महीने की एक बेटी भी है।
नीलेश नयन 2005 में इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन किया था। आर्मी के जवानों को ट्रेनिंग देने के लिए कुछ दिन पहले उन्हें जम्मू-कश्मीर भेजा गया था। नीलेश के भाई नीतेश नयन भी आर्मी में हैं। 6 अक्टूबर को नीलेश का जन्म दिन था और उस दिन उनकी मां से बात हुई थी।
नीलेश के एक भाई नीतेश नयन आर्मी में हैं। नीलेश की शहादत की खबर सुन सुलतानगंज के उधाडीह गांव में मातम का माहौल है। नीलेश के पिता तरुण कुमार सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।
नीलेश के शहीद होने पर सुल्तानगंज के विधायक सुबोध राय ने श्रद्धांजलि दी। राय ने केंद्र और राज्य सरकार से उनके परिवार व बच्चे को सम्मानजनक सहयोग देने की अपील की। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह कटहरा पंचायत मुखिया अमित कुमार रवि ने भी शहीद जवान नीलेश की शहादत पर फख्र जताते हुए अपनी संवेदना प्रकट की।
दोपहर 3:30 बजे महर्षि मेंहीं आश्रम में नगर जदयू के कार्यकर्ताओं की बैठक में शहीद निलेश को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय कुमार मंडल के अलावा बबुआ नंदन सिंह, ललित मंडल, अरुण यादव, एसके प्रोग्रामर, पवन केसान, पुरुषोत्तम, कौशल, उमेश कुमार, रमेश कुमार, नाहिद, नोमान व दो दर्जन अन्य वार्ड के पदाधिकारी मौजूद थे।
place ads here

loading...

0 comments :

© 2011-2014 AajTak Times. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.