Wednesday, 18 October 2017

सौतेले बेटे सनी देओल के बारे में पहली बार बोलीं हेमा मालिनी., कहा – कि…

loading...
healthpatrika.com     October 18, 2017    

इसके बाद Hema-Malini ने सौतेले बेटे सनी से अपने रिश्तों के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे जब उनका ऐक्सिडेंट हुआ था तो सबसे पहले वही देखने के लिए आया था। हेमा ने कहा, ‘जिस तरह मेरा सनी से रिश्ता है, वह बेहद सुंदर और सौहार्दपूर्ण है। जब भी जरूरत होती है, वह मौजूद होता है। जब मेरा ऐक्सिडेंट हुआ तो उसी ने सुनिश्चित किया कि सही डॉक्टर इलाज करे। जिस तरह मेरे ठीक होने में सनी ने रुचि दिखाई, उससे मैं खुश थी।’नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Hema-Malini को बॉलिवुड में सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। और करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं हेमा ने सोमवार को अपनी बायॉग्रफी लॉन्च की। इसे राम कमल मुखर्जी ने लिखा है जिसका शीर्षक है ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’।
आपको बता दे कि इस मौके पर Hema-Malini ने बताया कि बुक में उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं हैं जो किसी को नहीं पता है। इसमें कुछ अच्छी हैं, कुछ बुरी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब हेमा से पूछा गया कि बुक में बॉबी और सनी देओल के बारे में कुछ बात होगी, तो उन्होंने कहा, ‘बुक का शीर्षक बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल है। इसमें एक ऐक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक शख्स के तौर पर मेरे और मेरे जीवन के बारे में ज्यादा बातें हैं और जब मेरे जीवन के बारे में बातें हैं तो सनी और बॉबी भी इस किताब का हिस्सा होंगे क्योंकि वे मेरे जीवन का हिस्सा हैं।’
place ads here

loading...

0 comments :

© 2011-2014 AajTak Times. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.