Friday, 8 September 2017

युद्ध हुआ तो सेना के सामने एक दिन भी नही टिक पायेगा पाकिस्तान

loading...
healthpatrika.com     September 08, 2017    

भले ही पाकिस्तान ने परमाणु बम का जखीरा तैयार कर रखा हो लेकिन पाकिस्तान कभी भारत का सैनिक मोर्चे पर मुकाबला नहीं कर सकता है। जल, थल और वायु तीनों ही सेना में भारत की शक्ति पाकिस्तान से दुगुनी और चौगुनी है। जब भी भारत पाकिस्तान के युद्ध की बात होती है तो बता दें तो पूरी दुनिया में भारतीय सेना का डंका बजता है। अगर भारतीय सेना की ताकत की बात करें तो वो कभी भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के ताजा आंकड़ो के मुताबिक भारत का पलड़ा पाकिस्तान से 7 पायदान ऊपर है। दुनियाभर की आर्मी की ताकत पर किए गए सर्वे में कहा गया है कि आर्मी पावर में पाकिस्तान 13वें स्थान पर है जबकि भारत सैन्य शक्ति में पहले चार में शामिल है। यानि भारत विश्व के चार सबसे ताकतवर देशों में चौथे पायदान पर है।

भारत में सैन्य संख्या जिसमें जल, थल, और वायु तीनों ही शामिल हैं एक्टिव सैन्य की संख्या 14 लाख से अधिक है। वहीं पाकिस्तानी सेना महज 7 लाख है। वहीं भारत के मेन टैंक का आंकड़ा करीब 6, 464, जबकि पाकिस्तान का आंकड़ा भारत के टैंक से आधा है। पाकिस्तान का यह आंकड़ा 2924 ही है। भारत में फाइटर प्लेन 1905, जबकि पाकिस्तान यह आंकड़ा महज 914 पर ही थम जाता है।वहीं नेवी और पानी के भीतर भी भारत की मजबूती पाकिस्तान से दुगुनी है। भारत पानी के भीतर लड़ने के लिए भी कमर कस चुका है इसीलिए भारत में पनडुब्बी 15 है। जबकि पाकिस्तान में पनडुब्बियों की संख्या महज 8 ही है। वहीं अगर सैन्य बजट की बात करें तो भारत का रक्षा बजट तकरीबन 51.3 बिलियन डॉलर है जबकि पाकिस्तान का रक्षा बजट महज 7.6 बिलियन डॉलर है। सर्वे में कहा गया है कि भारत की सैन्य शक्ति 2020 तक सबसे अधिक होगी।
place ads here

loading...

0 comments :

© 2011-2014 AajTak Times. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.