Wednesday, 6 September 2017

अभी-अभी: अचानक सोनिया गाँधी पर टुटा दुखों का पहाड़, कांग्रेस पार्टी में मचा हडकंप.. देखें...

loading...
healthpatrika.com     September 06, 2017    

अभी अभी: सोनिया गांधी पर टूटा दुखों का पहाड़! कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुरक्षा में लगा एक एसपीजी कमांडो 3 सितंबर से लापता चल रहा है। जवान राकेश कुमार को 1 सितंबर से गांधी के आधिकारिक आवास पर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। हालांकि बाद में पता चला की उस दिन उसकी छुट्टी थी।

इसके बाद से ही सवाल उठ रहे हैं कि जब उसकी छुट्टी थी तो वह उस दिन वर्दी में वहां क्यों पहुंचा। पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय राकेश अपने दोस्त से मिलने के लिए गांधी के आवास से लगभग 11 बजे निकल गया। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर और अपना फोन भी अपने साथ नहीं रखा है। जिस वजह से पुलिस उस तक पहुंच नहीं पा रही है।

बता दें कि राकेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ द्वारका में किराए के मकान में रहता है। जब वह 2 सितंबर को घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों को लगा कि उसकी ड्यूटी बढ़ा दी गई है। लेकिन जब 3 सितंबर को भी राकेश का कोई पता नहीं चला तो परिवार को लगने लगा कि वह रिमोट लोकेशन पर चला गया है जहां मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होगी।

अगले दो दिनों तक भी राकेश की कोई खबर नहीं मिली। जिसके बाद उसका परिवार सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचा। वहां से भी कोई जानकारी न मिलने पर राकेश के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबुत हाथ नहीं लगा है।
place ads here

loading...

0 comments :

© 2011-2014 AajTak Times. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.