Showing posts with label indian cricket team told not more than two minutes in shower hindi. Show all posts
Showing posts with label indian cricket team told not more than two minutes in shower hindi. Show all posts

Friday, 5 January 2018

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया पर बड़ी मुसीबत, पसीना-पसीना हुए खिलाड़ी

loading...
healthpatrika.com     January 05, 2018    

25 साल से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाने के सूखे को खत्म करने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंची Indian Cricket Team को एक अलग तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टीम इंडिया से कह गया है कि खिलाड़ी दो मिनट से ज्यादा न नहाएं. भारतीय टीम दौरे का पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी से खेलेगी.

दरअसल, इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है. केपटाउन में आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि कोई भी नहाने में दो मिनट से ज्यादा का समय न ले. ऐसे में यह आदेश Indian Cricket Team पर भी लागू होता है, जो 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है
टेस्ट मैच से पहले Indian Cricket Team लगातार प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रही है. कड़ी धूप में घंटों प्रैक्टिस के बाद होटल लौटने के बाद खिलाड़ियों को नहाने के दौरान वहां के आदेश का ख्याल रखना पड़ रहा है. उल्लेखनीय है टीम इंडिया इन दिनों केपटाउन स्थित होटल कलिनन में ठहरी है.

ऐसा नहीं कि केपटाउन में पानी के लिए लड़ाई शुरू हो गई है, लेकिन यहां के हालात अस्थिर हैं. यहां की गलियों में पानी के लिए भीड़ लगी होती है. कई जगह तो कार और ट्रेलर जाम में फंसे होते हैं. बच्चे से बड़े तक सभी उस पाइप लाइन की ओर भागते देखे जा सकते हैं, जहां उन्हें पानी मिलने की उम्मीद होती है.

loading...
© 2011-2014 AajTak Times. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.